Installation of windows operating system use of mouse buttons making desktop febourable
Updated: 20 Aug 2025, 06:44:39

उद्देश्य (Objective): Installation of windows operating system use of mouse buttons making desktop febourable
विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम डेस्कटॉप का परिचय, माउस, बटन का उपयोग, डेस्कटॉप को अनुकूल बनाना।
आवश्यकताएं (Requirements)
- कम्प्यूटर सिस्टम
क्रियाविधि (Procedure):
विंडो की पहले से खुली स्क्रीन को डेस्कटॉप (Desktop) कहते हैं। डेस्कटॉप पर कई प्रोग्रामों (Programs) के आइकॉन (Icon), फाइलें और फोल्डर होते हैं। इसके अलावा डेस्कटॉप पर स्टार्ट मेन्यु (Start Menu) और टास्कबार (Taskbar) भी होते हैं।
1. डेस्कटॉप आइकॉन (Desktop Icon) - कुछ आइकॉन डेस्कटॉप पर डिफॉल्ट (default) होते हैं जिन्हें हम आगे समझने वाले हैं इसके अलावा आवश्यकता अनुसार और भी आइकॉन रख सकते हैं। डिफॉल्ट आइकॉन इस प्रकार है-
(i) माइ कम्प्यूटर (My Computer or This Pc) - यह कम्प्यूटर की सारी विषय सूचि प्रदर्शित करता है और आपको अपनी फाइलों को मैनेज (manage) करने देता है।
(ii) माई नेटवर्क प्लेसेस (My Network Places or Network) - यदि आप किसी नेटवर्क से जुड़े हैं तो यह वहां उपलब्ध संसाधनों को प्रदर्शित करता है। इसे विंडो (window) के पहले के वर्जन (version) के Network Neighborhood आइकॉन से बदला गया है।
(iii) रीसाईकल बिन (Recycle Bin) - यह कम्प्यूटर पर द्वारा डिलीट (Delete) की गयी फाइलों को अस्थायी रूप (Temporary) से स्टोर करके रखता है। इसमें से डिलीट की गई फाइलों को वापिस भी स्टोर कर सकते हैं।
(iv) इन्टरनेट एक्स्प्लोरर (Internet Explorer) - यह ऑनलाइन एक्सेस (Access) करने के लिए इन्टरनेट ब्राउजर (Internet Browser) ओपन करता है।
(v) स्टार्ट मेन्यु (Start Menu) - विंडो (Window) में एक स्टार्ट बटन होता है जिसके मेन्यु में से कोई प्रोग्राम या अन्य चुन सकते हैं। जैसा की में दिखाया गया है।
(vi) टास्कबार (Taskbar) - टास्कबार (Taskbar) स्क्रीन पर सबसे नीचे होता है, इस पर क्लिक और ड्रैग (drag) करके इसे ऊपर या कहीं भी मूव (move) किए जा सकते हैं।
2. डेस्कटॉप को अनुकूल बनाना (Make the Desktop Favorable) - आप अपनी विंडो के डेस्कटॉप को कई तरह से अपने अनुसार कर सकते हैं। आप स्टार्ट मेन्यु, टास्कबार के प्रदर्शन को और डिस्प्ले प्रॉपर्टी (Display Property) को बदल सकते हैं इसके अलावा डेस्कटॉप पर आइकॉन और शार्टकटस (shortcuts) के प्रदर्शन को भी बदल सकते हैं।
(ii) अब टास्कबार और स्टार्ट मेन्यु प्रॉपर्टीज डायलॉग बॉक्स (Dialog Box) प्रदर्शित होगा। अब जैसे की चित्र 6 में दिखाया गया है स्टार्ट मेन्यु (Start Menu) टैब को चुनेगें ।
3. स्टार्ट मेन्यु और टास्कबार के लुक को बदलना (Changing the Look of Start Menu and Taskbar)
(i) टास्कबार के खाली जगह पर राईट क्लिक (Right Click) करेंगें और Properties को चुन लेंगें जैसे कि में दिखाया गया है।
सावधानियां (Precautions)
1. कम्प्यूटर सिस्टम का उपयोग करते समय अनावश्यक बटन न दबाएं।
2. इंस्टॉलेशन करते समय अनावश्यक बटनों पर क्लिक न करें।
About Author
Swarnim Raj
Author & Career Content Writer
Experienced education and career writer at Infokept Career Hub, creating simple, research-based guides for students and government job aspirants.